मरवाही: जीपीएम जिले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर धोखे से कराया गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार
जीपीएम जिले के अंतर्गत एक युवक द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर महीनों तक शारीरिक शोषण करने और बाद में धोखे से गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गौरेला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।