विदिशा नगर: तेज बारिश के बावजूद भी श्रद्धालु लाखों की तादाद में गिरधर कॉलोनी स्तिथ कथा पांडाल पहुंचे
गिरधर कॉलोनी में चल रही शिव महापुराण की कथा का आज दूसरा दिन है। लगातार दूसरे दिन भी तेज बारिश की वजह से श्रद्धालुओं को बारिश में भीगते हुए कथा का श्रवण करना पड़ा। कथा के संयोजक धर्मेंद्र सक्सेना में बताया कि विदिशा शिवमय हो गया है। शिव भक्तों की श्रद्धा का अंदाज यहां बरस से पानी में भी कथा सुन रहे श्रद्धालुओं को देखकर लगाया जा सकता है।