बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के नौवल्टी चौराहे पर एक रेस्टोरेंट में खाना खाने आए दो लोगों ने जमकर मचाया उत्पात
कोतवाली थाना क्षेत्र के नौवल्टी चौराहे पर एक रेस्टोरेंट में खाना खाने आए दो लोगों ने जमकर तांडव मचाया है। खाना खाने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों लोगों ने जमकर रेस्टोरेंट में हंगामा काटा। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है।