जशपुर: तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने राहगीर को मारी जोरदार टक्कर, चालक समेत 2 की मौके पर हुई मौत
जशपुर जिले के लोदाम थाना क्षेत्र के ग्राम बरटोली में शनिवार रात तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा जे.के. ढाबा के सामने हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल चालक और राहगीर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। रविवार की सुबह 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार, राहगीर फुटबॉल मैच देखकर अपने घर लौट रहा था।