पकड़ी दयाल: नगर पंचायत में अध्यक्ष शंभू पासवान की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की सामान्य बैठक, 40 करोड़ खर्च कर नगर का होगा विकास कार्य
पकड़ीदयाल नगर पंचायत में बोर्ड की सामान्य बैठक चेयरमैन शंभू पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मधुबन विधायक राणा रंधीर सिंह शामिल हुए। नगर पंचायत क्षेत्र में व्याप्त बुनियादी समस्याओं और भावी विकास योजनाओं को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।बैठक में नल-जल योजना, गली-नली योजना, पूरे शहर के लिए मास्टर प्लान के तहत जल निकासी की व्यवस्था पर चर्चा हुई।