शिमला शहरी: आपदा प्रभावित मण्डी जिले के लिए राज्यपाल ने राजभवन से राहत सामग्री से भरे तीन वाहनों को दिखाई हरी झंडी
मंडी जिले के कुछ हिस्सों में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए रविवार को 11 बजे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन से राहत सामग्री से भरे तीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह राहत सामग्री राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से मण्डी के जिला प्रशासन को भेजी गई है।