कलेर: अरवल में स्वतंत्रता दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्काउट कैडेट्स सम्मानित
Kaler, Arwal | Apr 9, 2026 पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी ने 15 अगस्त 2025 के स्वतंत्रता दिवस परेड में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारत स्काउट एंव गाइड कैडेट्स को प्रोत्साहन राशि देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन व समर्पण की भावना बनाए रखने की प्रेरणा दी तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार मौजूद रहे।