महागामा: बसुआ चौक स्थित डिग्री कॉलेज के समीप हाई टेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से मासूम की मौत के बाद किया विरोध प्रदर्शन।
Mahagama, Godda | Jun 17, 2026 प्रखंड मुख्यालय महागामा के बसुवा चौक स्थित डिग्री कॉलेज के समीप हाई टेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हादसे में जान गंवाने वाले प्रिंस कुमार के परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने न्याय एवं उचित मुआवजा की मांग को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित सद्भावना स्थल महात्मा गांधी स्मारक के समीप दिया धरना।