टिब्बी: मसीतांवाली हैड पर दो दिन में पहुंचेगा पानी, IGNP नहर बंदी खत्म होने से 12 जिलों को मिली बड़ी राहत
इंदिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP) में दो महीने से जारी नहर बंदी समाप्त हो गई है। जल संसाधन विभाग ने 10 मई की रात से बांधों से पानी छोड़ दिया है, जो दो दिनों में टिब्बी के मसीतांवाली हैड पहुंचेगा। वर्तमान में रीलाइनिंग कार्यों के चलते 10,000 क्यूसेक पानी धीरे-धीरे छोड़ा जा रहा है। प्रशासन की पहली प्राथमिकता पेयजल भंडारण है।