गुना नगर: पुरानी गल्ला मंडी सिंधिया पार्क के पास पिकअप वाहन से नगर पालिका टीम में 75 से 90 किलो अमानक पॉलिथीन जप्त की
गुना पुरानी गल्ला मंडी सिंधिया पार्क के पास नगर पालिका टीम ने अमानक पॉलिथीन पर छापामार कार्यवाही की। स्वच्छता निरीक्षक विवेक श्रीवास्तव ने बताया, अधिकारियों के निर्देशन में एक पिकअप वाहन में ₹18000 के 75 से 90 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन के तीन बंडल जप्त किए है। बेसन व्यापारी के ड्राइवर ने होना बताया। ₹1000 की चालानी कार्यवाही कर अवैध परिवहन पर चेतावनी दी।