मुज़फ्फरनगर: पिता ने रिश्तों को शर्मसार किया, नाबालिक बेटियों के जिस्म को नोचने वाले आरोपी को नहीं है किसी तरह का पछतावा, गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक सौतेले पिता ने अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी सोनू को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी पहले भी इसी अपराध में जेल जा चुका था। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।