देहरादून: प्रदेश में 20 जून को दस्तक दे सकता है मानसून, शुरुआत में कुमाऊं फिर गढ़वाल में भारी बारिश की संभावना
प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में 18 से 24 जून तक हल्की से माध्यम बारिश का क्रम जारी रहेगा। इसी बीच प्रदेश में मानसून भी दस्तक दे सकता है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक मानसून बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुका है। प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में 18 से 24 जून तक हल्की से माध्यम बारिश का क्रम जारी रहेगा।