देहरादून: प्री मानसून से निपटने के लिए पीडब्ल्यूडी तैयार, भूस्खलन जोन में भेजी गई मशीन: पीडब्ल्यूडी सचिव
प्री मानसून को लेकर जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग के सचिव पंकज पांडे ने बताया कि विभाग ने आपदा से निपटने के लिए बीआरओ, एनएचएआई से मशीनों की लिस्ट मांगी है। इन मशीनों को जहां पर सड़के सबसे अधिक बंद होती है वह भेजी गई है ताकि भूस्खलन होने पर तुरंत सड़कों को खोला जा सके।