देहरादून: गोविंदगढ़ में कांग्रेसियों ने आयोजित किया 'बस्ती बचाओ महा पंचायत', पूर्व सीएम हरीश रावत ने की शिरकत
देहरादून के गोविंदगढ़ में कांग्रेस ने भाजपा सरकार द्वारा मलिन बस्तियों में लाल निशान लगाने के विरोध में जनसभा की। कांग्रेस सचिव वैभव वालिया की अगुवाई में आयोजित सभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह और राजकुमार सहित कई नेता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया।