देहरादून: बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में करीब 20 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन: बद्री केदार मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी
गुरुवार को शाम 4 बजे बद्री केदार मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा चरम पर चल रही है वहीं चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की लगातार संख्या में इजाफा हो रहा है वही मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की मानें तो कल तक बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में दर्शन करने वालों की संख्या लगभग 20 लाख से पार हो चुकी है