मखदुमपुर: सेवनन के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मखदुमपुर का एक व्यक्ति घायल, PMCH रेफर
पटना से आ रहे सेवनन के पास अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी और फरार हो गया। आसपास के लोगों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। कड़ौना थाना पुलिस ने घायल संजय सिंह (मखदुमपुर निवासी) को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए शनिवार दोपहर करीब 3 बजे पटना PMCH रेफर किया गया।