ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने बाइक चोरी के खुलासे में एक और अभियुक्त को किया गिरफ्तार, सीओ ने दिया बयान
ऊँचाहार कोतवाली पुलिस ने दो दिन पूर्व बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए अभियुक्त सौरभ पांडेय व शिवा पाल निवासी नाजेपुर मजरे सरायं भान तथा गंगश्री गाँव के नफीस उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से चार बाइकें बरामद हुई थी।इसी गिरोह के एक सदस्य कंधई रैदास जो कि शहर कोतवाली का रहने वाला है।वो भी गिरफ्तार हुआ है।सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने जानकारी दी है।