शाजापुर: उज्जैन: कलावती यादव ने शाजापुर में महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को घेरा, कहा- कांग्रेस ने छीना महिलाओं का सम्मान
महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के लोकसभा में पारित न होने के बाद भाजपा ने विपक्षी दलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में उज्जैन नगर निगम की सभापति कलावती यादव ने शाजापुर में विपक्षी दलों पर निशाना साधा। संसद में बिल के गिरने को विपक्ष द्वारा "नारी शक्ति के साथ विश्वासघात" बताया।