सीतापुर: मछरेहटा इलाके में पत्नी को मायके से लेने गए दामाद को ससुराल वालों ने खिलाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
जनपद के मछरेहटा थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में पत्नी को मायके से लेने गए दामाद को ससुराल वालों ने विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खिला दिया जिसके बाद हालत बिगड़ने पर व्यक्ति को उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल लाया गया था जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई है मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।