सिमडेगा: जर्जर स्कूल भवन के कारण ग्रामीणों ने बनाया फूस का क्लासरूम
सिमडेगा: शनिवार 2 बजे बानो के हल्दीबेड़ा प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर होने और बारिश में पानी टपकने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। कई बार मांग के बावजूद नया भवन नहीं बनने पर ग्रामीणों ने श्रमदान कर बांस और तिरपाल से अस्थायी क्लासरूम बनाया। अब बच्चे वहीं सुरक्षित माहौल में पढ़ाई कर रहे हैं। सरकार से स्थायी भवन निर्माण की मांग की गई है।