मंझनपुर: चकिया में एआई से बनाई गई पुलिस वर्दी वाली फोटो वायरल, कौशाम्बी पुलिस ने लिया संज्ञान, नाबालिग को दी हिदायत
कौशाम्बी जिले में पुलिस की वर्दी से जुड़ी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। आरोप लगाया गया कि पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के चकिया मजरा पुनवार गांव के एक युवक ने एआई की मदद से पुलिस की वर्दी वाली फोटो तैयार कर मंगलवार शाम लगभग 6 बजे सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिससे पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।