सहारनपुर: थाना चिलकाना ने गैंगस्टर एक्ट के फरार अभियुक्त दिलशाद उर्फ कल्लू को चिलकाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपदीय पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना चिलकाना टीम ने बुधवार दोपहर 1:00 बजे गैंगस्टर एक्ट के मुकदमों में फरार चल रहे अभियुक्त दिलशाद उर्फ कल्लू को नगला जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर तथा थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में की गई।