आगरा: कमला नगर थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पोस्ट पर अभद्र भाषा में कमेंट करने वाले मनचले की महिला ने की पिटाई, वीडियो वायरल
आगरा के थाना कमला नगर इलाके का महिला द्वारा युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है आरोपी ने सोशल मीडिया पर महिला के पोस्ट पर गालियां लिखते हुए कमेंट किये थे। महिला ने आरोपी की आई डी से उसका पता निकाला और उसकी दुकान पर जाकर खूब मारपीट की।