आगरा: मुल्ला की प्याऊ स्थित जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर विभाग की टीम ने पाया काबू
थाना मलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत मुल्ला की प्याऊ स्थित जूता फैक्ट्री में अचानक से आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया, आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया, कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन किया जा रहा है, और आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।