हैदरगढ़: रिठूरन पुरवा में भाजपा स्थापना दिवस पर चौपाल, ब्लॉक प्रमुख आरती रावत ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी
बाराबंकी में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम चौपाल का आयोजन शुक्रवार करीब 10:30 बजे किया गया। यह चौपाल विकास खंड सिद्धौर की ग्राम सभा रिठूरन पुरवा बूथ संख्या 375 और रामापुर बूथ संख्या 428, 429, 430 में आयोजित हुई। इसमें सिद्धौर की ब्लॉक प्रमुख आरती रावत ने ग्रामवासियों को संबोधित किया।