मुज़फ्फरनगर: फैक्ट्री कर्मी निकले शातिर चोर, स्विफ्ट कार में भरकर ले जा रहे थे चोरी का 500 किलो तांबा, 4 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर की चरथावल पुलिस ने चोरी के तांबे के साथ चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक स्विफ्ट कार से करीब 500 किलो वजन की 10 तांबे की प्लेटें बरामद की हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी फैक्ट्री में काम करते थे और वहीं से तांबा चोरी कर ले जा रहे थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुटी है।