करौं: करौं प्रखंड के पहरदाहा गाँव में कार्तिक उद्यापन, जागरण और तुलसी विवाह का भव्य आयोजन
Karon, Deoghar | Apr 27, 2026 करौं प्रखंड अंतर्गत पहरदाहा गाँव में सौदागर मंडल जी के आवास पर आयोजित कार्तिक उद्यापन, जागरण एवं तुलसी विवाह कार्यक्रम के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएँ एवं युवतियाँ पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं, जिससे पूरे गाँव का वातावरण भक्तिमय हो उठा।