राठ: राठ कस्बे के पनवाड़ी रोड में महिला ने पति पर दूसरा विवाह करने और दूसरी पत्नी के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया
Rath, Hamirpur | Jul 9, 2026 राठ कोतवाली व कस्बे के पनवाड़ी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास की निवासी महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने सहित पति व उसकी दूसरी पत्नी पर गाली गलौज व मारपीट कर बेहोशी हालत में खेत में फेंकने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने आज गुरुवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।