खैरथल: खैरथल जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने बटन दबाकर निकाली तीर्थ यात्रा की लॉटरी, 686 रेल व 84 हवाई यात्रा के लिए चयनित
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026 के अंतर्गत खैरथल जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से तीर्थ यात्रियों का चयन किया गया।शुक्रवार सुबह 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इसमें जिले के 686 वरिष्ठ नागरिकों का चयन रेल मार्ग से तीर्थ यात्रा के लिए किया गया जबकि 84 वरिष्ठ नागरिकों को हवाई मार्ग से तीर्थ यात्रा