कल्याणपुर: बिहार में पहली बार भाजपा मुख्यमंत्री बनने पर कल्याणपुर चौक पर जश्न, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनने की खुशी में कल्याणपुर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान एक-दूसरे को बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और इस ऐतिहासिक पल को उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण सहनी ने किया।