परसिया: श्रीसन के रसायन आपूर्तिकर्ता शैलेष सी पंड्या को उच्च न्यायालय से मिली जमानत, छह महीने से थे जेल में
कोल्ड्रिफ सिरप कांड में हाईकोर्ट से दूसरे आरोपी को जमानत मिली है। कोल्ड्रिफ सिरप बनाने वाले कंपनी श्रीसन फार्मा के कैमिकल सप्लायर शैलेष सी पंड्या को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। 22 जनवरी से वे जेल में है। छह महिने बाद वे जेल से बाहर होंगे।इससे पहले कंपनी के एमआर सतीश वर्मा को जमानत मिली थी। बुधवार को 1 बजे परासिया अधिवक्ता ने बताया कि आदेश अपलोड हो चुका है।