सहारनपुर: सहारनपुर में तेज रफ्तार कार ने बैरिकेडिंग तोड़कर मजदूरों को रौंदा, एक की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
सहारनपुर के दिल्ली-देहरादून-यमुनानगर एक्सप्रेस-वे पर काम कर रहे कर्मचारियों को एक तेज रफ्तार कार ने बैरिकेडिंग तोड़कर टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना 18 जून की बताई जा रही है।मृतक के परिजनों ने गागलहेड़ी पुलिस पर आरोपियों को बचाने और मामले में हल्की धाराओं में कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।