मोतिहारी: डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सभा भवन में अपर समाहर्ता ने आंतरिक संसाधन एवं राजस्व से संबंधित मामलों पर की समीक्षा बैठक
पूर्वी चंपारण जिले के समाहरणालय परिसर में स्थित डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सभा भवन में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंह के द्वारा आंतरिक संसाधन एवं राजस्व से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने बैठक में आंतरिक संसाधन की समीक्षा कर लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।