मोकामा: हाथीदह थाने की पुलिस ने 31 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो महिला तस्करों को किया गिरफ्तार
Mokameh, Patna | May 24, 2025 मोकामा के हाथीदह थाने की पुलिस ने शनिवार की सुबह दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों महिला के बैग से 31 लीटर आफिसर च्वाइस अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। वही घटना की जानकारी देते हुए दोपहर 12 बजे थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर हाथीदह टेम्पो स्टैंड से दोनों महिला को 31 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।