मोकामा: मोकामा पुलिस ने फायरिंग व SC-ST एक्ट मामले में फरार अभियुक्त के घर कन्हाईपुर में इश्तेहार चिपकाया
Mokameh, Patna | May 23, 2025 बीते दिनों मोकामा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में हुई फायरिंग व एससी-एसटी एक्ट मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर पहुंची मोकामा थाने की पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे कन्हाईपुर गांव निवासी विवेक प्रसाद के पुत्र बुलेटन यादव उर्फ गुलेटन यादव के घर पर ढोल बजाकर इश्तेहार चिपकाया।