रहटगांव: जिले के रेसलपुर में 15 साल पुराने फ्रैक्चर का होगा इलाज, लाभार्थी शिविर में महिला की जांच में आई समस्या
हरदा जिले के रेसलपुर गांव में आयोजित लाभार्थी संतुष्टि शिविर में एक महिला का 15 साल पुराना फ्रैक्चर सामने आया, जिसके बाद तत्काल उपचार की व्यवस्था की गई। ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान’ और प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों की जांच के लिए मोबाइल एक्स-रे मशीन लगाई थी।