किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास में पोक्सो व एससी/एसटी एक्ट के संगीन मामले में तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Kishangarhbas, Alwar | Jun 24, 2026
किशनगढ़ बास थाना पुलिस ने पोक्सो और एससी एसटी एक्ट में दर्ज मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बुधवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान मोहम्मद अली,आबिद और मुजाहिद के रूप में हुई है। थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर गुप्त सूचनाओं के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।