सांगानेर: जयपुर की विधायकपुरी थाना पुलिस और सीएसटी टीम ने अवैध हुक्का बार पर छापेमारी कर विभिन्न फ्लेवर के हुक्के बरामद किए
जयपुर के सी-स्कीम क्षेत्र में स्थित ब्रूलिशियस रूफटॉप बार पर बीती रात सीएसटी टीम ने छापेमार कार्रवाई करने का मामला बजे सामने आया है। स्पेशल टीम ने अवैध रूप से संचालित हुक्का बार से 21 हुक्के,26 पाइप और 15 फ्लेवर के डिब्बे बरामद किए। पुलिस ने मैनेजर सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच करने में जुटी हुई है।