मोहड़ा बीडीओ मुकेश कुमार यादव ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए लोगों से अनुरोध किया है कि बिना काम के घर से बाहर नहीं निकलें। उन्होंने सोमवार की शाम 6 बजे बताया कि इस ठंड में बिना काम के घर से बाहर नहीं निकलें, कोई जरूर काम पड़े तभी घर से बाहर निकलें और लोगों को भी ठंड में घर से बाहर निकलने से मना करें।बीडीओ ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों में रहें।