बखरी: बखरी अनुमंडल प्रशासन ने मतदाता जागरूकता रैली का किया आयोजन, एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को किया रवाना
मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए अनुमंडल कार्यालय परिसर से निकली मोटरसाइकिल रैली को एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.एसडीएम ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व है.मतदान से ही हमारा लोकतंत्र मजबूत होता है.मतदान के माध्यम से ही हम अपने लिए अपनी सरकार चुनते हैं।