बखरी: लोजपा आर राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पहुंचे अपने पैतृक गांव बेलाही
एलजेपी आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज हेलीकॉप्टर से बेगूसराय जिले के बखरी पहुंचे जहां से वह सड़क मार्ग से अपने पैतृक गांव बेलाही मतदान करने के लिए जाएंगे। इस दौरान हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वह संवाददाताओं से भी रूबरू हुए और लोगों से मतदान करने की अपील की। चिराग पासवान ने कहा कि मतदान सभी लोगों का अधिकार है और मतदान से देश का भविष्य तय होता है।