बखरी: बागवान पंचायत से एक देशी कट्टा व गोली के साथ एक गिरफ्तार
बखरी थाना क्षेत्र के बागवान पंचायत से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक अपराधी को एक देसी कट्टा,एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया.मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थानाध्यक्ष विकास कुमार राय तथा एसआई उमेश कुमार यादव व सशस्त्र पुलिस बल के द्वारा फरार अभियुक्तों और वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी किया जा रहा था