बखरी: तैलिक वैश्य भवन में साहू समाज को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने पर जताया गया हर्ष
तेली साहु समाज को अति पिछङा का दर्जा मिलने से सरकारी सेवाओं सहित राजनीतिक क्षेत्रों में भी उनकी भागीदारी बढी है। ये बातें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल ने तैलिक वैश्य भवन में साहु समाज के लोगो के बीच कही। उन्होंने कहा कि देश में समान कर प्रणाली जीएसटी लागू होने से व्यापारी वर्ग को इंस्पेक्टर राज व लालफीताशाही से मुक्ति मिली है।