राघोगढ़: NH 46 पर बिना रॉयल्टी के गिट्टी का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर ट्राली विजयपुर में जप्त, खनिज विभाग ने की कार्यवाही
राघोगढ़ के विजयपुर में नेशनल हाईवे 46 पर खनिज विभाग ने गिट्टी का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़े है। 1 जुलाई को जिला खनिज अधिकारी ने बताया, दोनों ट्रैक्टर ट्राली पर वैध रॉयल्टी नहीं थी गिट्टी का परिवहन करते दोनों को जप्त कर विजयपुर थाने में रखा है। वैधानिक कार्यवाही का प्रस्ताव तैयार किया गया है।