बहराइच: GIC सहित ज़िले के 14 परीक्षा केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, परीक्षा केंद्रों पर जुटी परीक्षार्थियों की भीड़
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित राजकीय इंटर कॉलेज यानी जीआईसी सहित जनपद के सभी 14 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होगी। शनिवार को होने वाली परीक्षा को दो पालियों में संपन्न कराया जाएगा जिसमें प्रत्येक पाली में 7000 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दो दिवसीय परीक्षा में कुल 28000परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।