मंझनपुर: आजादी के 75 साल बाद भी बड़हरी गांव के लोग सड़क को तरस रहे हैं, खुद चंदा जुटाकर बनाई कच्ची राह, अब फूटा गुस्सा
बड़हरी गांव में आजादी के दशकों बाद भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव बना हुआ है। गांव के लोगों को आज भी कच्चे रास्तों के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है, जिससे उनका जीवन बेहद कठिन हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि चक गांव से गोराजू टावर तक पक्की सड़क न होने के कारण एम्बुलेंस, चारपहिया वाहन और अन्य जरूरी सेवाएं गांव तक नहीं पहुंच पाती हैं।