राजगढ़: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत राजगढ़ में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया
राजगढ़ के बीजेपी कार्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे करीब महू विधायक उषा ठाकुर और भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर के द्वारा प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया। इस दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रभारी नीलम सोनी सक्सेना, जिला महामंत्री देवी सिंह सोंधिया सहित अन्य उपस्थित है।