प्रतापपुर: खड़गवां कला में सुशासन तिहार में उमड़ा जनसैलाब, मौके पर 45 आवेदनों का हुआ निराकरण
सुशासन तिहार 2026 के तहत विकासखंड प्रतापपुर के ग्राम पंचायत खड़गवां कला में समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की गई। कुल 118 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 45 का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया, जबकि शेष 73 आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपा