बहराइच: डिगिहा चौराहा से थाना दरगाह पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित 25000 के ईनामी को गिरफ्तार भेजा न्यायालय
थानाध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ ने सोमवार को बताया की डिगिहा चौराहा गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित 25000 के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। जिसे मुखबिर खास की सूचना के आधार पर गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया है।