बहराइच: कलेक्ट्रेट परिसर स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ई-डिस्ट्रिक कार्यालय में स्थापित निर्वाचन नियंत्रण कक्ष एवं शिकायत सेल तथा व्यय नियंत्रण कक्ष (इंटीग्रेटेड कन्ट्रोल रूम) का जिलाधिकारी मोनिका रानी ने आकस्मिक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।